बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर पूर्वी चंपारण में बना रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाये गए 17 हज़ार पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर पूर्वी चंपारण में बना रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाये गए 17 हज़ार पौधे

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिला के अरेराज अनुमंडल क्षेत्र में पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर 17 हजार पौधे लगाए गए. डीएफओ पी के झा और अरेराज एसडीओ धीरेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, आंगनबाड़ी सेविका और वन विभाग ने अभियान चलाया. 

इस मौके पर अरेराज, संग्रामपुर, पहाड़पुर और हरसिद्धि में फलदार व फूल के पौधा लगाये गए. 

विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व संध्या पर अरेराज सोमेश्वर उच्च विद्यालय परिसर में   डीएफओ व एसडीओ द्वारा पौधा रोपकर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया. वही एक घंटा के अंदर अस्पताल परिसर,सभी स्कूल परिसर,बीआरसी परिसर में 17 हजार पौधा रोपकर रिकॉर्ड हासिल किया गया. 

वही डीएफओ ,एसडीओ व डब्लूएचओ नोरोतम कुमार ने सभी से स्वास्थ्य,शिक्षा,प्रखंड,अंचल,आगनबाड़ी सेविका को एक पेड़ लगाने व उसका पोषण करने की शपथ भी दिलाया. 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News