बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में रिश्ते शर्मसार : नाना ने अपने ही नाती को अगवा कर मौत के घाट उतारा, गांव में ही मिला शव

पटना में रिश्ते शर्मसार : नाना ने अपने ही नाती को अगवा कर मौत के घाट उतारा, गांव में ही मिला शव

पटना. बिहार के राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो दिल दहला देने वाली है। दरअसल, एक कलयुगी नाना ने अपने ही नाती का अगवा करने के बाद उसकी हत्या करके शव को गांव में ही फेंक दिया। शव मिलने के बाद गांव के लोग सकते में हैं। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना पटना के दुलहिन बाज़ार के सरकुना गांव की है।

बताया जाता है कि आरा निवासी अभय कुमार अपनी पत्नी रीना कुमारी और 8 वर्ष के बेटे आयुष कुमार के साथ सरकुना गांव अपने ससुराल शादी समारोह में पहुंचे थे। शादी के दिन अचानक उनका 8 वर्ष का पुत्र आयुष कुमार लापता हो गया। अपने बेटे के लापता होने पर मां रीना कुमारी ने थाने में अपने पिता दुखित यादव पर बेटे के अपहरण कर लेने का मामला दर्ज कराया। आयुष के पिता अभय कुमार ने बताया था कि लगभग 6 माह पूर्व उनके ससुर दुखित यादव की पत्नी सीता देवी का पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

अभय ने बताया कि क्योंकि उनकी सास सीता देवी के इलाज में उन्होंने काफी मदद की थी, लेकिन उनकी सास की मौत के बाद उनके ससुर दुखित यादव ने अपने ही दामाद पर सास के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। अभय ने बताया था कि उसी वक्त उनके ससुर दुखित यादव ने अभय को सबक सिखाने की धमकी दी थी। अपने बेटे के अचानक लापता हो जाने के बाद उनके घर में कोहराम मचा था। शादी के दिन से ही दुखित यादव भी घर से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।




Suggested News