बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रिलायंस रिटेल ने एक लंबी छलांग लगा कर डेलॉयट की टॉप रिटेलर्स लिस्ट में 94वां स्थान हासिल किया

रिलायंस रिटेल ने एक लंबी छलांग लगा कर डेलॉयट की टॉप रिटेलर्स लिस्ट में 94वां स्थान हासिल किया

N4N Desk: इंडिया की सबसे बड़ी कंपनी अब वर्ल्ड लेवल पर परचम लहरा रही है. रिलायंस रिटेल 95वें स्थानों की लंबी छलांग लगा कर डेलॉयट की विश्व की शीर्ष 250 रिटेल फर्मों में 94वें स्थान पर पहुंच गई है। डेलॉयट ने मंगलवार को ‘ग्लोबल पॉवर्स ऑफ रिटेलिंग 2019’ की सालाना लिस्ट जारी की। कंपनी ने ग्रॉसरी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और लाइफस्टाइल बिजनेस में काफी तेजी से बिक्री बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है।

डेलॉयट ने वित्तीय वर्ष 2017 के लिए अपने खुदरा राजस्व के आधार पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट के लिए विश्व स्तर पर 250 फर्मों को सूची में स्थान दिया है, इसने भारतीय कंपनियों के मामले में मार्च 2018 को समाप्त वर्ष के लिए दर्ज की गई बिक्री को आधार बनाया है।

डेलॉयट की ‘ग्लोबल पॉवर्स ऑफ रिटेलिंग 2019' 250 खुदरा कंपनियों की वैश्विक सूची में रिलायंस रिटेल 94वें पायदान पर पहुंच गई है। यह पिछले साल की सूची में रिलायंस रिटेल की रैंकिंग में 95 पायदान की बड़ी उछाल है। इस सूची में यह भारत की पहली कंपनी है और इसे वर्ष 2018 में इसमें शामिल किया गया।  

रिलायंस रिटेल तेल-से-टेलीकॉम तक कार्यरत समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज का एक हिस्सा है।

कंपनी के ‘‘रिटेल सेगमेंट में मजबूत संचालन प्रदर्शन देखा गया है, जो अपने ग्रॉसरी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन और लाइफ स्टाइल व्यवसायों में प्रमुख वृद्धि से प्रेरित है।’’ 

यह स्टोर के विस्तार और उन्हीं स्टोर की बिक्री में बढ़ते के साथ ही रिलायंस रिटेल के स्टोर्स की अवधारणाओं से समर्थित था। रिलायंस रिटेल, जो 6,400 से अधिक कस्बों और शहरों में 9,907स्टोर संचालित करता है, जो राजस्व और स्टोर की कुल संख्या दोनों में भारत की सबसे बड़ी रिटेल चेन है। 

रिलायंस रिटेल ने अपनी वृद्धि को जारी रखते हुये वित्त वर्ष 2017 में अपना राजस्व करीब दोगुना पहुंचा दिया। इसके चलते शीर्ष 250 खुदरा कंपनियों की सूची में वह 95 अंक की छलांग लगाकर 94वें पायदान पर पहुंच गई है। इस सूची में पहले पायदान पर वॉलमार्ट, दूसरे पर कॉस्टको और तीसरे पर क्रोगर है। वहीं, अमेजन दो स्थान की छलांग लगाकर चौथे पायदान पर पहुंच गई है। 

सूची में पहले 10 स्थान में से सात पर अमेरिकी कंपनियां है। जर्मनी की श्वार्ज और एल्दी एन्काफ क्रमश: पांचवें और 9वें स्थान पर है। ब्रिटेन की टेस्को एक स्थान उठ कर 10वें नंबर पर आ गयी है। रिपोर्ट के अनुसार सबसे तेजी से वृद्धि कर रही शीर्ष 50 कंपनियों में रिलायंस रिटेल का 6ठा स्थान है। कंपनी ने 2012-17 के दौरान कारोबार में साल-दर-साल 44.8 प्रतिशत की औसत वृद्धि दर्ज की। 2016-17 में वृद्धि 105 प्रतिशत से अधिक थी।

Suggested News