बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

32 दिन बाद मिलेगी राहत : बिहार में अब सिर्फ 8707 मरीज, क्या खत्म होगा लॉकडाउन, सीएम नीतीश आज लेंगे फैसला

32 दिन बाद मिलेगी राहत : बिहार में अब सिर्फ 8707 मरीज, क्या खत्म होगा लॉकडाउन, सीएम नीतीश आज लेंगे फैसला

PATNA : देश में कोरोना के प्रसार में गिरावट के कारण कई राज्यों में आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार में भी महामारी के संक्रमण में भारी कमी आई है। कई जिलों में संक्रमितों की संख्या नहीं के बराबर है। ऐसे में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि बिहार में एक माह से जारी लॉकडाउन को अब समाप्त किया जा सकता है। हालांकि इस पर फैसला आपदा प्रबंधन समूह को करना है। बिहार में लॉकडाउन जारी रखना है या नहीं, इसको लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। जिसमें यह तय किया जाएगा कि बिहार में कुछ छूट के साथ लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या अनलॉक की तैयारी शुरू की जाए।

हालांकि माना जा रहा है कि  मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) इस बैठक के पहले आज से कल तक के बीच कभी भी बिहार में छूटों के साथ लॉकडाउन (Lockdown- 5) की घोषणा कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्‍य के सभी जिलाधिकरियों से लॉकडाउन को लेकर फीडबैक लिया है। जिसमें जिलाधिकारियों ने फिलहाल छूट के साथ धीरे-धीरे रियायतें देने का सुझाव दिया है। अगला लॉकडाउन कब तक प्रभावी रहेगा, इसे लेकर आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के पहले आज से कल तक मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी घोषणा कर सकते हैं।  

शिक्षण और धार्मिक जगह अब भी बंद रहेंगे

माना जा रहा है प्रदेश में अभी  शिक्षण संस्‍थानों को खोलने का कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक-सांस्‍कृतिक आयोजनों व खेलकूद की गतिविधियों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। वहीं दुकानों के खुलने के समय में बढ़ोतरी की जा सकती है। अभी सिर्फ दो बजे तक ही दुकान खोलने की अनुमति है। जिसे बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा शादी समारोहों में आनेवाले लोगों की संख्या में थोड़ी छूट मिलने की संभावना है। फिलहाल सिर्फ 20 लोगों के ही शादी में शामिल होने की अनुमति है।



Suggested News