रेमल तूफान से मिजोरम में हुआ लैंड स्लाइड, 13 लोगों की मौत, 16 लोग लापता

रेमल तूफान से मिजोरम में हुआ लैंड स्लाइड, 13 लोगों की मौत, 1

बंगाल की खाड़ी में आए रेमल तूफान के कारण नार्थ-ईस्ट के राज्य प्रभावित हैं। मिजोरम में तूफान के कारण लगातार बारिश हो रही है। मंगलवार को यहां बारिश के कारण एक पत्थर की खदान ढह गई। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं 

घटना मिजोरम की राजधानी आईजोल की बताई जा रही है। मिजोरम के DGP अनिल शुक्ला ने  बताया कि अब तक 10 शव निकाले गए हैं। इनमें में सात स्थानीय लोगों के हैं, जबकि तीन दूसरे राज्यों के हैं। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन तेज बारिश के कारण इसमें दिक्कतें आ रही हैं।

मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने गृह मंत्री के. सपडंगा, मुख्य सचिव रेनू शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी के साथ एक बैठक की.इमरजेंसी बैठक में गृह मंत्री के सपडांगा, मुख्य सचिव रेनू शर्मा और दूसरे बड़े अधिकारी मौजूद रहें।

बता दें शहर में लगातार बारिश के कारण मिजोरम के सभी स्कूल और सरकारी दफ्तर आज बंद कर दिए गए हैं. प्राइवेट कंपनियों को अपने कर्मचारियों से घर से काम करवाने के लिए कहा गया है। वही राज्य में कई और जगह भी लैंडस्लाइड हुए हैं. इसमें दो लोगों की मौत हुई मोरीगांव जिले में ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरने से एक कॉलेज स्टूडेंट की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। सोनितपुर जिले में एक स्कूल बस पर पेड़ गिर गया, इसमें 12 बच्चे घायल हो गए।