बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया महाराष्ट्र में हमेशा बिहारियों के समर्थन में तैयार , पटना में बोले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया महाराष्ट्र में हमेशा बिहारियों के समर्थन में तैयार , पटना में बोले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

PATNA :  केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज कश्मीर में तिरंगा लहर रहा है। वहां आतंकवाद करीब -करीब समाप्त हो गया है और पर्यटक आ रहे है। आज लोगों को वहां आरक्षण भी मिलने  लगा है।

पटना स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने  कहा कि पार्टी आज नरेंद्र मोदी को समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि बिहार में हमारी पार्टी उतनी मजबूत नहीं है फिर भी हमारी पार्टी बिहार  की सभी 40 सीटों पर एनडीए के समर्थन कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजद को अगर सत्ता मिली तो फिर जंगलराज की तस्वीर नजर आएगी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान की पत्नी को तेजस्वी यादव की सभा मे गाली दिलवाई जा रही है। उन्होंने राजद शासनकाल की चर्चा करते हुए कहा कि उस दौर में जातीय नरसंहार आम हो गयी थी। उन्होंने कहा कि जब लालू प्रसाद ही दलित नेताओं को अपमानित करते रहे हैं आज उनके पुत्र और कार्यकर्ता भी वही कार्य कर रहे है।

हार देखकर बौखलाया महागठबंधन

उन्होंने कहा कि एनडीए के आने के बाद दलितों का विकास हो रहा है। दलितों की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ी है। राजनीति में भी वे अब ज्यादा संख्या में आ रहे हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि राजद काल मे ही दलितों का नरसंहार क्यों किया गया, यह सबसे बड़ा सवाल है।  आज राजद वाले सबसे बड़ा सामंती वर्ग हैं। राजद समर्थित गुंडे ही आज दलितों का अपमान कर रहे हैं और संविधान बचाने का प्रपंच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने राजनीति का स्तर गिरा दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि महागठबंधन वाले हार देखकर बौखला गए हैं।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी संविधान बचाने वाले नेता हैं। आज देश मे लोकतंत्र है और इसे मजबूत करने का काम एनडीए कर रही है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि संविधान कोई नहीं बदल सकता है। श्री अठावले ने बिहार के लोगों को एनडीए प्रत्याशी को जीताने की अपील करते हुए विश्वास जताया कि बिहार में सभी 40 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी जीतेंगे।

रिपोर्ट - वंदना शर्मा

Suggested News