बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RERA का डंडाः 'वास्तु विहार' का मुजफ्फरपुर-हाजीपुर समेत 9 जिलों के 'प्रोजेक्ट' का निबंधन आवेदन रद्द, ग्राहक हो जायें सावधान

RERA का डंडाः 'वास्तु विहार' का मुजफ्फरपुर-हाजीपुर समेत 9 जिलों के 'प्रोजेक्ट' का निबंधन आवेदन रद्द, ग्राहक हो जायें सावधान

PATNA: बिहार में रेरा ने बड़ी कार्रवाई की है। मार्च और अप्रैल महीने में 100 से अधिक प्रोजेक्ट के लिए निबंधन का आवेदन रद्द कर दिया है। बिल्डरों की तरफ से प्रोजेक्ट निबंधन के लिए जो आवेदन आये थे उसमें कई खामियां मिली। अधिकांश प्रोजेक्ट का नक्शा पास नहीं था। इस वजह से निबंधन आवेदन को रद्द किया गया है। सबसे बड़ी बात तो यह कि वास्तु विहार के कई जिलों में प्रस्तावित प्रोजेक्ट के निबंधन आवेदन को खारिज किया गया है।

इन प्रोजेक्ट का रद्द हुआ आवेदन

रेरा की तरफ से इस संबंध में कंपनी के निदेशक दिनेश कुमार तिवारी को पत्र भेज दिया है। इन सभी जिलों के प्रोजेक्ट के निबंधन का आवेदन मार्च-अप्रैल 2022 में रद्द की गई है। जिने जिलों में वास्तु विहार प्रोजेक्ट ने निबंधन आवेदन को रद्द किया गया है उनमें वास्तु विहार बक्सर फेज-1एक्सटेंशन वन। इसका निबंधन आवेदन 25 मार्च 2022 को रद्द हुआ। दरभंगा का फेज-2 एक्सटेंशन-1 25 मार्च 2022 को रद्द किया गया। गया का वास्तु विहार फेज 3 एक्सटेंशन 3 को 15 मार्च 2022 को रेरा ने रद्द किया।

रेरा ने कंपनी को भेज दिया पत्र

वहीं, कटिहार में बन रहे वास्तु विहार फेज वन एक्सटेंशन वन का आवेदन 8 अप्रैल 2022, मुजफ्फरपुर वास्तु विहार फेज वन एक्सटेंशन 2 का निबंधन आवेदन 10 मार्च 2022, रोहतास का वास्तु विहार सासाराम फेज-5, सारण का वास्तु विहार छपरा फेज-1 एक्सटेंशन-1 और छपरा का वास्तु विहार फेज 2 extension-1, हाजीपुर का वास्तु विहार फेज-3 ,बेतिया का वास्तु विहार फेज-वन एक्सटेंशन वन और बेतिया का ही वास्तु विहार फेज वन नैनो का निबंधन आवेदन को रेरा ने खारिज कर दिया है।

 

Suggested News