बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

IGIMS में बहाल हुई बोनमैरो ट्रांसप्लांट सुविधा, अब 30 लाख की जगह 6-7 लाख में हो जायेगा इलाज

IGIMS में बहाल हुई बोनमैरो ट्रांसप्लांट सुविधा, अब 30 लाख की जगह 6-7 लाख में हो जायेगा इलाज

PATNA : कैंसर के मरीजो के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब उन्हें बोनमैरो ट्रांसप्लांट के लिए 30 लाख रुपये की भारी रकम खर्च करने और कहीं बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। पटना के आईजीआईएमएस में यह सुविधा बहाल हो गई है। राज्य में पहली बार किसी सरकारी अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध हुई है। 

संस्थान में पहला बोनमैरो ट्रांसप्लांट सफल रहा। मरीज की सोमवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई। इस बोनमैरो ट्रांसप्लांट में करीब पौने चार लाख रुपए खर्च हुए है। बोनमैरो ट्रांसप्लांट के लिए मरीज को राज्य सरकार ने अनुदान दिया था। उसी अनुदान राशि से भर्ती ब्लड कैंसर के इस मरीज का बोनमैरो ट्रांसप्लांट किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. एनआर विश्वास ने दी है। 

वहीं संस्थान के डीन और माइक्रोबायोलॉजी के हेड डॉ. एसके शाही ने बताया कि सीएम नीतीश कुमारस्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेयप्रधान सचिव संजय कुमार आर्थिक मदद जल्द उपलब्ध कराने में मदद की। ट्रांसप्लांट के लिए 24 लाख रुपए का इन्फ्यूजन पंप उपलब्ध कराया गया। 

डॉ. शाही ने कहा अब ब्लड कैंसर के मरीज को बोनमैरो ट्रांसप्लांट कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि प्राइवेट अस्पताल में जहां ऑटोलोगस बोनमैरो ट्रांसप्लांट के लिए 12 से 15 लाख और एनालोगस ट्रांसप्लांट के 25 से 30 रुपये खर्च होता है। संस्थान यह 4 लाख और 6 से 8 लाख रुपये में हो जायेगा।  

Suggested News