भूमि विवाद में रिटायर्ड शिक्षक को पीट-पीटकर मार डाला, गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

भूमि विवाद में रिटायर्ड शिक्षक को पीट-पीटकर मार डाला, गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

ARA :  खबर  भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र से जुड़ी है, जहां एक अवकाश प्राप्त शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना थाना क्षेत्र के नहसी गांव की बताई जा रही है। मारे गए शिक्षक का नाम रजरूप सिंह (75 साल)बताया गया है।

मृतक के पुत्र आशुतोष कुमार ने बताया कि उनके पिता बिक्रमगंज के  बड़गईया मध्य विद्यालय से करीब 20 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे।उसने बताया कि कुछ लोगों के साथ भूमि विवाद चल रहा था। उन्हीं लोंगों ने मेरे पिता की हत्या की है।

सेवानिवृत्त शिक्षत की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक के पुत्र आशुतोष कुमार ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी की है मामले की छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल आरा में कराया गया। घटना का मूल कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। इधर, गड़हनी थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मामला संदेहास्पद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Find Us on Facebook

Trending News