बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RJD ने भूपेंद्र यादव की चुनौती को किया स्वीकार, कहा- हम पर कृपा क्यों, राजद को तोड़ कर दिखाएं

RJD ने भूपेंद्र यादव की चुनौती को किया स्वीकार, कहा- हम पर कृपा क्यों, राजद को तोड़ कर दिखाएं

पटना : बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने राजद को लेकर जो दावा किया है, अब उनके दावों पर पलटवार भी शुरू हो गया है। बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा था कि खरमास के राजद में बहुत बड़ी टूट होने वाली है। इसके बाद से ही राजद के नेता लगातार भाजपा पर हमलावर बने हुए हैं। भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव के बयान पर राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने अब हमला बोला है। शिवानंद तिवारी ने कहा कि भूपेंद्र जी की मैं इज़्ज़त करता हूं। राज्य सभा में हम लोग साथ रहे हैं। एक गंभीर व्यक्ति के रूप में ही मैं उनको जानता हूं, लेकिन उनके बयान ने मुझे चकित किया है। अगर सचमुच उनके दावों में दम है तो हम पर कृपा क्यों, राजद को तोड़ कर दिखाएं।

शिवानंद तिवारी ने अपने जारी बयान में कहा कि  बेहतर होगा कि भाजपा का नेतृत्व हमारी चिंता छोड़ कर अपने गठबंधन की चिंता करे। नीतीश जी का बयान ही कह रहा है कि गठबंधन में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है। उन्हीं का कहना है कि इसके पहले गठबंधन में ऐसा कभी नहीं हुआ था। मंत्रिमंडल का गठन अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। मंत्री विभागों के बोझ से दबे हुए हैं। कुछ मंत्री ऐसे हैं जो पहली मर्तबा मंत्री बने हैं। सरकार में काम करने का उनको तजुर्बा नहीं है। इस परिस्थिति में बिहार का शासन जन प्रतिनिधि नहीं बल्कि पदाधिकारी चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि  कार्यकारिणी की बैठक में कई सदस्यों ने भाजपा पर ‘पीठ में छुरा भोंकने’ जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। ऐसे में अपने घर को ठीक करने के बजाय हमारे घर को तोड़ने की दावेदारी करना भाजपा नेताओं को शोभा नहीं देता है।

 गौरतलब है कि जेडीयू पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की दो दिनों की बैठक चल रही थी, जिसके बाद से सियासी पारा राजधानी में चरम पर है।



Suggested News