बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद ने 18 राज्यो में चुन लिया अपना प्रदेश अध्यक्ष, इन्हें मिली कमान

राजद ने 18 राज्यो में चुन लिया अपना प्रदेश अध्यक्ष, इन्हें मिली कमान

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले 18 राज्यों में अपने संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली है. हालांकि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में समेत तीन राज्यों में अभी संगठन चुनाव संभव नहीं हो पाया है।

पार्टी संविधान के मुताबिक जिन राज्यों के 50 फ़ीसदी जिलों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, उन्हीं राज्यों में प्रदेश स्तर के चुनाव कराने का प्रावधान है। वहीं दूसरी तरफ 18 राज्यों में 50 फीसदी से ज्यादा जिला स्तर के चुनाव प्रक्रिया को पूरा करते हुए   प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है।

जिन हाथों में प्रदेश की कमान सौंपी गई है उनका नाम इस प्रकार है 

दिल्ली में मनोज चौधरी, बिहार में जगदानंद सिंह ,झारखंड में अभय कुमार सिंह, जम्मू कश्मीर में विजय महाजन, कर्नाटक में जी याकूब, मुंबई में सैयद मुहम्मद इक़बाल, नागालैंड में खेतोमी किन्नी, हिमाचल प्रदेश में बलवंत सिंह, पंजाब में मुकिद आलम, अंडमान निकोबार में एम धना सेखरण, तमिलनाडु में एस गौरी शंकर ,उड़ीसा में हरीश महापात्रा, केरल में अन्नू चाको को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।

Suggested News