बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RJD ने MLC चुनाव के लिए कैंडिडेट के नाम किए फाइनल, जानिए किन्हें मिली है लिस्ट में जगह

RJD ने MLC चुनाव के लिए कैंडिडेट के नाम किए फाइनल, जानिए किन्हें मिली है लिस्ट में जगह

DESK : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहे सियासी धूंध अब काफी हद तक छंट गया है। जहां एनडीए ने सीटों के बंटवारे पर फैसला हो गया है। वहीं राजद के नेतृत्व वाली महागठबंधन ने भी साफी कर दिया है कि वह कांग्रेस को कोई सीट नहीं देने जा रही है। साथ ही अब बताया जा रहा है कि राजद ने 24 सीटों में से 22 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम भी फाइनल कर लिए हैं। दो सीटों पर फैसला होना बाकी है। 

दो दिन में हो जाएगा कैंडिडेट का ऐलान

जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हनीमून से वापस लौट गए हैं। वहीं अगले एक दो दिन में वह पटना पहुंचेंगे। जिसके बाद वामदलों के साथ विधान परिषद प्रत्याशियों का संयुक्त एलान कर दिया जाएगा। 

लिस्ट में इन्हें प्रत्याशी बनाने की संभावना

भोजपुर-बक्सर से अनिल सम्राट, गया-जहानाबाद से रिंकू यादव, रोहतास-कैमूर से कृष्ण कुमार सिंह, औरंगाबाद से अनुज कुमार सिंह, सारण से सुधांशु रंजन, सिवान से विनोद जायसवाल, दरभंगा से उदय शंकर यादव, पूर्वी चंपारण से बब्लू देव, मुजफ्फरपुर से शंभु सिंह, वैशाली से सुबोध कुमार, मुंगेर-जमुई से अजय सिंह, कटिहार से कुंदन कुमार, सहरसा-मधेपुरा से डा. अजय कुमार सिंह, मधुबनी से मो. मेराज, पश्चिम चंपारण से सौरभ कुमार, सीतामढ़ी-शिवहर से खब्बू खिरहर, बेगूसराय-खगड़‍िया से मनोहर यादव का नाम तय हो चुका है। वहीं भागलपुर से भाकपा के संजय यादव प्रत्याशी होंगे। गोपालगंज में दिलीप सिंह और दूसरे सुनील सिंह की दावेदारी पर विचार चल रहा है। 

पटना सीट पर मंथन

राजद के लिए सबसे महत्वपूर्ण पटना की सीट है, जहां से अनंत सिंह के दो करीबी लल्लू मुखिया और मास्टर कार्तिक में मुकाबला है। रीतलाल यादव के भाई पिंकू की दावेदारी भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसे में तीनों में से किसे राजद मौका देगी, इस पर पार्टी में मंथन किया जा रहा है।

इन सीटों पर भी अभी फैसला बाकि

नालंदा में पहले से विजय यादव तय थे, लेकिन अभी अंतिम तौर पर सहमति नहीं बन पाई है। नवादा में राजबल्लभ यादव के भतीजे अशोक यादव और भाई विनोद यादव में किसी एक को उतारा जा सकता है। समस्तीपुर से तीन दावेदार हैं, जिनमें रोमा भारती का नाम आगे चल रहा है। पूर्णिया में किसी मुस्लिम प्रत्याशी पर विचार किया जा रहा है। 


Suggested News