बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

टिकट बंटवारे में भाव नहीं मिलने की खबर के बाद RLSP नेता पहुंचे राजद दफ्तर, जगदानंद से की मुलाकात

टिकट बंटवारे में भाव नहीं मिलने की खबर के बाद RLSP नेता पहुंचे राजद दफ्तर, जगदानंद से की मुलाकात

Patna : अभी-अभी राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आई है। महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का दो सदस्यीय टीम राजद प्रदेश कार्यालय पहुंची है। 

रालोसपा के कोषाध्यक्ष राजेय यादव के नेतृत्व में गई यह दो सदस्यीय टीम राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात की है। 

चर्चा है कि राजनीतिक गलियारे में यह खबर सामने आई थी कि राजद की ओर से रालोसपा को कोई भाव नहीं दिया जा रहा है, जिसके बाद रालोसपा नेता राजद कार्यालय पहुंच प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के मुलाकात की है। 

बता दें महागठबंधन के अंदर सीटों के बंटवारे को लेकर राजद और अन्य दलों के बीच खींचतान बनी हुई है। कांग्रेस ने जहा पहले ही एलान कर रखा है कि गठबंधन में सबसे बड़ा दल होने की वजह से उसे सम्मानजनक सीट मिलनी चाहिए। वहीं अन्य दलों द्वारा भी अपने-अपने दावे किये जा रहे है। 

इधर राजद किसी भी दल को कोई तव्वजो नहीं दे रहा है। इसी वजह से पिछले दिनो पूर्व सीएम जीतन राम मांझी महागठबंधन से अलग हो गये थे। वहीं वे आज एनडीए में शामिल हो गये है। 

देवांशु प्रभात की रिपोर्ट

Suggested News