बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आरजेडी का रंगीन मिजाज नेता सलाखों के पीछे, लड़की की तस्वीर पर करता था अश्लील कमेंट

आरजेडी का रंगीन मिजाज नेता सलाखों के पीछे, लड़की की तस्वीर पर करता था अश्लील कमेंट

नालंदा- आरजेडी का रंगीन मिजाज नेता को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. आरजेडी के इस नेता पर लड़की के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है.खबर के मुताबिक राजगीर नगर के आरजेडी अध्यक्ष रफीक आलम को पुलिस ने मखदुम कुंड के पास से गिरफ्तार किया है. रफीक आलम फेसबुक पर पीड़ित लड़की के तस्वरीर पर अश्लील कमेंट कर रहे थे. साथ ही इनपर यह भी आरोप है कि रफीक आलम ने पीड़ित लड़की के साथ चलती राह में छेड़खानी भी है. लड़की के परिवार वालों ने नेताजी के रंगीन मिजाजी का शिकायत पुलिस से की थी जिसके बाद पुलिस ने त्वारित कार्रवाई करते हुए उन्हें उनके सही ठिकाने पर पहुंचा दिया है.
 
 

क्या है मामला
दरअसल पीड़ित लड़की ने रक्षा बंधन के दिन एक हिन्दू लड़के से राखी अपने परिवार के बीच राखी बंधवाई थी. पीड़ित लड़की ने रक्षा बंधन की यह तस्वीर अपने फेसबुक पर पोस्ट की थी. तस्वीर को देखने के बाद आरजेडी के नगर अध्यक्ष ने तस्वीर पर अश्लील कमेंट करना शुरू कर दिया. जब इनका मन इतना से भी नहीं भरा तो सफेद कुर्तें की हनक लिए ये सड़क पर भी लड़की को छेड़ने लगे. पीड़ित लड़की ने आरजेडी नेता पर मारपीट का भी आरोप लगाया है. 

Suggested News