बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र कुमार का निधन, पार्टी ने झुकाया झंडा

राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र कुमार का निधन, पार्टी ने झुकाया झंडा

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र कुमार का आज सबेरे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी का झंडा झुका दिया गया। राजद नेता को कल देर रात पटना स्थित आवास पर एकाएक दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तत्काल एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया फिर भी उन्हें बचाया नहीं जा सका । निधन की खबर सुनते हीं बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच कर परिवार को ढाढ़स बढ़ाया । 

बाद में उनके शव को राजद के प्रदेश कार्यालय लाया गया जहाँ उनके पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे से लपेटा गया और उपस्थित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष वृषण पटेल, पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद,  पटना जिलाध्यक्ष देवमुनी सिंह यादव, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, निराला यादव, संजय यादव, निर्भय अम्बेडकर, प्रमोद राम, भाई अरुण  सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव आदि प्रमुख हैं।  

सुरेन्द्र के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबडी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, तनवीर हसन,  प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता, प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी सहित अनेक नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए राजद परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। आपको बता दें कि सुरेन्द्र कुमार पटना के विशुनपुर स्थित अपने आवास में परिवार के साथ रह रहे थे। निधन के खबर के साथ ही स्थानीय सहित राजद प्रदेश के नेता आवास पर पहुंचने लगे। राजद के स्थापान से सुरेन्द्र लालू प्रसाद यादव के साथ रहे। राजद के हर आंदोलन में कंधे से कंधे मिलाकर लड़ाई में अपनी भूमिका निभाई। सरल स्वभाव एवं सादगी के लिए सुरेन्द्र कुमार सदैव याद किए जाएंगे। 

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

Suggested News