बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ब्राह्मणों पर फिर से राजद विधायक ने विवादित बयान, कहा - यह सबसे बड़े पाखंडी, लालू प्रसाद को बताया देवता

ब्राह्मणों पर फिर से राजद विधायक ने विवादित बयान, कहा - यह सबसे बड़े पाखंडी, लालू प्रसाद को बताया देवता

बिहार विधानमंडल में शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने एक बार फिर से हिंदूओं को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने फिर से रामायण पर विवादित बयान देते हुए कहा कि इस ग्रंथ के सारे पात्र काल्पनिक करार दिया। उन्होंने  हिंदूओं के धार्मिक ग्रंथ को लेकर 1976 में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि देश की शीर्ष अदालत भी यह मान चुकी है कि रामायण की सत्यता के कोई प्रमाण नहीं है और यह पूरी तरह से काल्पनिक है। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद को देवता बताया है।

डेहरी विधायक ने कहा कि जब शीर्ष अदालत ने यह मान लिया है तो हम क्यों नहीं मान सकते हैं। विधानमंडल में मीडिया ने जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार द्वारा पूजा पाठ किए जाने को लेकर पूछा तो वह उनका बचाव करते हुए नजर आए। उन्होने कहा कि किसी पूजा से कोई आपत्ती नहीं है। उन्हें दिक्कत देवताओं और भक्तों के बीच आनेवाले बिचौलिए से है। जो खुद को इसका ठेकेदार मानकर बैठे हैं। 

ब्राह्मणों पर साधा निशाना

राजद विधायक ने सीधे सीधे बिचौलिए का जिक्र करते हुए ब्राह्मणों का नाम लिया। उन्होंने कहा यह कहीं लिखा है कि सिर्फ ब्राह्मण ही पूठा पाठ कराएंगे। लेकिन इन लोगों ने खुद को इसका ठेकेदार मान लिया है। मेरी आपत्ती उनके इस पाखंडवाद से है। यह लोग अंधविश्वास फैलाने वाले हैं।

बताया कौन है असली देवता

फतेह बहादुर सिंह ने असली देवता उनके माता पिता हैं। जिन्होंने जन्म दिया है। सावित्री बाई और बाबा साहेब अंबेडकर है, जिन्होंने पढ़ने और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाया। लालू प्रसाद देवता हैं, जिन्होंने गरीबों की हक की लड़ाई लड़ी। सही मायनों में यही देवता हैं। वह लोग नहीं जो सिर्फ धर्म के नाम पर पब्लिक और भगवान के बीच बिचौलिया बनकर काम करते हैं।


Suggested News