PATNA: राजद विधायक राहुल तिवारी का रायफल से फायरिंग करते एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राजद के शाहपुर से विधायक राहुल तिवारी अपनी हाथों में राय़फल लेकर फायरिंग करते दिख रहे हैं।
बताया जाता है कि यह वीडियो दीपावली की रात की है।साथ हीं विधायक किसी उंचे स्थान पर या किसी मकान की छत पर चढ़कर फायरिंग करते दिख रहे हैं।
सरकार लाईसेंस देती हीं क्यों है?
वहीं राजद विधायक राहुल तिवारी ने न्यूज4नेशन से कहा कि वीडियो सही है।उनके पास लाईसेंसी हथियार है।दीपावली के दिन उन्होंने अपनी लाईसेंसी हथियार से फायरिंग की थी।अगर सरकार ने लाईसेंस दिया है तभी तो फायरिंग की है।विधायक ने कहा कि इसमें गलत क्या है?विधायक ने कहा कि उन्होंने उक्त वीडियो को अपने व्हाट्सअप स्टेटस में लगाया है। विधायक ने कहा कि बिहार में कोई टेस्टिंग स्थान नहीं है, वे फायरिंग कर टेस्ट कर रहे थे।