मंत्री के इस्तीफे पर बोले आरजेडी विधायक चेतन आनंद, कहा भाजपा के चरित्र को समझना होगा, राज्यपाल बनाने का दिया होगा प्रलोभन

SHEOHAR : बिहार सरकार के मंत्री सन्तोष मांझी के इस्तीफा के बहाने पूर्व सासंद आंनद मोहन के पुत्र और शिवहर के राजद विधायक चेतन आनंद ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है। शिवहर में पत्रकारों से बात करते हुए चेतन आनंद ने कहा की जीतनराम मांझी एक परिपक्व नेता है। उनको भाजपा के चाल को समझना चाहिए।
चेतन आनंद ने कहा की भाजपा ने जरूर उन्हें राज्यपाल बनाने या अन्य तरह का प्रलोभन दिया होगा। लेकिन भाजपा के नियत को समझना होगा जो हमारे पिता पूर्व सांसद आंनद मोहन का नही हुआ। वह किसी का भी नही होगा।
राजद विधायक ने कहा की अभी भी संतोष मांझी को इस्तीफा पर विचार करना चाहिए। इस दौरान चेतन ने आगमी 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक के संबंध में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विपक्ष मजबूत होगा। लोकतंत्र के लिए विपक्ष को मजबूत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से विपक्ष के सभी दल पटना में जुटेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे।
शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट