कर्नाटक के पैटर्न पर बिहार में बननी चाहिए राजद की सरकार- रघुवंश प्रसाद सिंह

PATNA : कर्नाटक के घटनाक्रम से खुद से जोड़ कर राजद ने मांग
की है कि बिहार में सिंगल लार्जेस्ट पार्टी होने के कारण उसे भी सरकार बनाने का
मौका दिया जाए। दरअसर राजद ने बाजपा की मौकापरस्त राजनीति पर हमला बोलने के लिए यह
कटाक्ष किया है। राजद ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। इसे बचाने के लिए सभी
गैरभाजपा दलों को एक मंच पर आना होगा। लोकतंत्र और संविधान बचाने के मुद्दे पर
राजद 18 जून को देशव्यापी धरना देगा।

भाजपा को बहुमत का आंकड़ा नहीं है फिर भी येदियुरप्पा
को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी गयी। भाजपा कैसे बहुमत साबित करेंगी, यह बताया
नहीं गया है। जब कि कांग्रेस और जेडीएस को बहुमत के बाद भी सरकार बनाने का मौका
नहीं दिया गया। लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरे विपक्ष को एकसाथ
आना होगा। यदि जरूरत पड़ी तो कुर्बानी भी देनी होगी।
रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में राजद सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन सरकार बनाने का मौका नहीं दिया गया। जनता ने जिस भाजपा को चुनाव में नकार दिया था, आज वह सरकार में है। सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीश न्याय के लिए प्रेस कांफ्रेस करते हैं। जस्टिस लोया के मामले को दबा दिया जाता है। यह सब क्या है ? देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इसे बचाने की जिम्मेवारी विपक्ष पर है।