बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद प्रदेश महासचिवों को मिला हर पंचायत में पार्टी में 1200 लोगों को जोड़ने का टारगेट, जगदानंद सिंह ने दिया यह लक्ष्य

राजद प्रदेश महासचिवों को मिला हर पंचायत में पार्टी में 1200 लोगों को जोड़ने का टारगेट, जगदानंद सिंह ने दिया यह लक्ष्य

पटना. राजद कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता प्रदेश महासचिवों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश महासचिवों को हर पंचायत में कम-से-कम 1200 लोगों को सदस्यता अभियान के तहत घर-घर जा कर के जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राजद नेताओं को एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। उसको पूरा करने के लिए प्रदेश महासचिवों को यह टारगेट दिया गाय है।

राजद प्रवक्ता सारिका पासवान ने बताया कि तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा था कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में हमारी पार्टी को कुल 1 करोड़ 56 लाख 12 हजार वोट मिले थे। इसलिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों से आशा किया जाता है कि 1 करोड़ सदस्यता बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह कदापि मुस्किल नहीं है। पिछले बिहार विधान सभा में जो 12 हजार वोटों का फासला था, उसे इस सदस्यता अभियान के बाद खत्म किया जा सकता है।

बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि, जो रसीद सदस्यता अभियान के तहत काटी जायेगी, उस रसीद को हर सदस्य संकल्प पत्र के रूप में स्वीकार करें और दिये गये कार्य को इमानदारी पूर्वक हर पंचायत में अमल में लाने का काम करें।



Suggested News