बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Big Breaking : आज सिंगापुर से भारत आ रहे हैं राजद सुप्रीमो लालू यादव, रात 8 बजे पहुंचेंगे दिल्ली

Big Breaking : आज सिंगापुर से भारत आ रहे हैं राजद सुप्रीमो लालू यादव, रात 8 बजे पहुंचेंगे दिल्ली

पटना. राजद सुप्रीमो लालू यादव आज सिंगापुर से भारत आ रहे हैं। रात 8 बजे लालू दिल्ली पहुंचेंगे। उनके साथ बेटी मीसा भारती भी आ रही है। लालू यादव कुछ दिनों पहले इलाज के लिए सिंगापुर गये हुए थे। यहां वे बेटी रोहिणी आचार्य के पास रहकर इलजा करवा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार  सिंगापुर में कई तरह की जांच की गयी है। उनकी कुछ जांच रिपोर्ट आ चुकी है। लेकिन कई जरूरी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस बीच लालू यादव आज सिंगापुर से भारत के लिए रवान हो चुके हैं। रात 8 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके साथ बेटी मीसा भारती भी है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट से लालू, मीसा भारती के साथ उसके दिल्ली स्थित आवास जाएंगे।

वहीं लालू यादव के दिल्ली पहुंचने की सूचना के बाद राजद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। लालू यादव इस बार दिल्ली में ही दिवाली मनाएंगे। पहले बताया जा रहा था कि शायद इस बार लालू यादव दिवाली में सिंगापुर में ही रहेंगे। लेकिन दिवाली के दिन ही लालू दिल्ली आ रहे हैं।

 

Suggested News