राजद में होगी बड़ी टूट! जदयू का दावा-RJD के कई विधायक NDA के संपर्क में

PATNA : लोकसभा चुनाव में राजद को मिली करारी हार के बाद अब खबर है कि राजद के कई MLA सत्ता पक्ष के संपर्क में हैं।

खुद जदयू ने दावा किया है कि राजद के कई MLA संपर्क में हैं।

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि तेजस्वी की पार्टी के कई MLA भी NDA के सम्पर्क में है।

जदयू विधान पार्षद ने ट्वीट कर कहा है कि

बिहार के लोगों ने 'लालटेन' तो बुझा दिया..अब यहां के लोगो को दूधिया रोशनी की आवश्यकता है।

ट्विटर बबुआ,जेल से पार्टी नही चलती!! सजायाफ्ता को कोई व्यक्ति पसंद नहीं करता। आपकी पार्टी के कई MLA भी NDA के सम्पर्क में है।

आप कहे थे न कि चुनाव के बाद आपाधापी मचेगी,शुरू होने वाला है।

विवेकानंद की रिपोर्ट