मधुबनी में राजद कार्यकर्ताओं ने दिवंगत शरद यादव की अस्थि कलश यात्रा का स्वागत, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

MADHUBANI : समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत शरद यादव की अस्थि कलश यात्रा पटना से दरभंगा होते हुए मधुबनी के सकरी पहुंचा। पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव एवं बिहार सरकार के मंत्री ललित यादव के नेतृत्व मे सैकड़ों कार्यकर्ता द्वारा दरभंगा सीमा से अगुवाई करते हुए सकरी में अस्थि कलश लाया गया। जहां राजद कार्यकर्ताओ सहित स्थानीय प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण किया गया।
माल्यार्पण करने के बाद अस्थि कलश यात्रा को पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, राज्यसभा सांसद डॉ.फैयाज अहमद, राजद जिला अध्यक्ष सह लौकहा विधायक भारत भूषण मंडल, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के अगुआई एवं पार्टी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी के साथ साथ राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक के प्रभार में स्थिति कलश यात्रा मधेपुरा के लिए रवाना किया गया।
उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने बताया की समाजवादी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री का अस्थि आज पटना से मधेपुरा जाने के क्रम में हम लोग सक्रिय में श्रद्धा सुमन अर्पित करने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ उपस्थित हैं। शरद यादव जैसा नेता बिहार में बहुत कम हुए हैं। वे गरीबो के मसीहा माने जाते थे। सच्ची श्रद्धांजलि उन्हें अर्पित करने के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई है। साथ ही साथ उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बताया की बीजेपी को रानी से फुर्सत ही नहीं है जो देश के लिए कुछ सोचे सिद्धांत फैलाने में बीजेपी लगी हुई है।
सकरी में माल्यार्पण करने वालो में राजद के राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद, पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ र्व विधायक सीताराम यादव, राजद के वरिष्ट नेता रामकुमार यादव और राजद के कार्यकर्ता मौजूद थे।
मधुबनी से राजकुमार झा की रिपोर्ट