बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद युवा जिलाध्यक्ष गीता मंडल गिरफ्तार, बीडीओ ने दर्ज कराया था एफआईआर

राजद युवा जिलाध्यक्ष गीता मंडल गिरफ्तार, बीडीओ ने दर्ज कराया था एफआईआर

JAMUI :  जिले के संकुरहा पंचायत व राजद युवा जिलाध्यक्ष गीता मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गीता मंडल की गिरफ्तारी जिले के प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से दर्ज कराए गए एफआईआर के बाद हुई है। बताया जा रहा है कि मुखिया गीता मंडल पर इंदिरा आवास योजना में अनियमितता बरतने का आरोप है। जमुई प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मामले को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया था। 

बीडीओ की ओर से दर्ज कराए एफआईआर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को राजद युवा जिलाध्यक्ष व संकुरहा पंचायत के मुखिया गीता मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। 

मुखिया का आरोप, मेरे खिलाफ हुई साजिश

इधर मुखिया गीता मंडल का कहना है कि मुझे साजिश के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा रहा है। मेरे ऊपर कोई केस नहीं है। मैं अपने भाई के केस के मामले में एसपी से मिलने आया था। जहां से एसडीपीओ द्वारा उन्हें थाना भेजा गया और फिर थाना से जेल भेजा रहा है।  

वहीं मुखिया के परिजनों ने बताया कि पीएम आवास योजना में कोई पप्पू मण्डल और उसकी पत्नी पर एफआईआर हुआ था। पुलिस उसी एफआईआर में गीता मंडल का साजिश के तहत नाम जोड़कर जेल भेज दिया है। 

 जमुई से वृजमोहन की रिपोर्ट

Suggested News