बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबासाहेब आंबेडकर को आरके सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि, कहा- महान विचारक, जननायक, विद्वान और प्रखर राष्ट्रवादी थे

महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबासाहेब आंबेडकर को आरके सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि, कहा- महान विचारक, जननायक, विद्वान और प्रखर राष्ट्रवादी थे

पटना. भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने चितकोहरा आंबेडकर चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि संविधान के निर्माण में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। 

आरके सिन्हा ने कहा कि समाज का हर तबका उनको आज याद करता है। पूर्व सांसद ने कहा कि हमलोग बचपन से ही उनके बारे में सारी बातों को जानते रहे हैं। उनके प्रति पूरे समाज की अटूट श्रद्धा है। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के कुशल निर्देशन में संविधान का बेहतर ढंग से निर्माण किया और समाज के हर तबके के उत्थान की बात की। गरीब तबके के लोगों को उन्होंने पढ़ने का अवसर दिलाया। उनके द्वारा किये गये कार्यों की चर्चा इतिहास में है।

उन्होंने कहा कि डॉ. बाबासाहब आंबेडकर नाम से लोकप्रिय, भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाजसुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों (दलितों) से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। इस अवसर पर भाजपा पटना महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मदन पासवान की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, अभिषेक बिन्नी, आनंद, सोनू सहित दर्जनों वरीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Suggested News