बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उपेंद्र कुशवाहा के अनशन को मिले समर्थन के लिए रालोसपा ने जताया आभार, अभिषेक झा बोले- शिक्षा में सुधार की लड़ाई जारी रहेगी

उपेंद्र कुशवाहा के अनशन को मिले समर्थन के लिए रालोसपा ने जताया आभार, अभिषेक झा बोले- शिक्षा में सुधार की लड़ाई जारी रहेगी

PATNA: रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता ई. अभिषेक झा ने बताया कि बिहार में स्वीकृत दो केंद्रीय विद्यालय खुलवाने ऐवं शिक्षा सुधार कि विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा सुधार वरना जीना बेकार कार्यक्रम के तहत आज पांचवे दिन रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा का आमरण अनशन महागठबंधन के प्रमुख नेताओं ने जूस पीला कर समाप्त करवाया।

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्रीय विद्यालय खुलवाने हेतु शिक्षा सुधार वरना जीना बेकार संकल्प के साथ जारी अनशन में सहयोग और समर्थन के लिए सभी का आभार जताया है। 

रालोसपा के मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आमरण अनशन में सहयोग और समर्थन के लिए एकजुट महागठबंधन, वामदलों के नेताओं, बुद्दिजीवियों, और मीडिया के बंधुओं का आभार जताया है।

अभिषेक झा ने कहा कि बिहार व देश के गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले,उनका परिवार आत्मनिर्भर हो इसके लिए एकजुट होकर हम सभी संघर्ष करते रहेंगे। बिहार में शिक्षा सुधार को लेकर यह लड़ाई और संघर्ष जारी रहेगी।


Suggested News