बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश की राह चल पड़े कुशवाहा, बिहार के बाहर इन प्रदेशों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी रालोसपा

नीतीश की राह चल पड़े कुशवाहा, बिहार के बाहर इन प्रदेशों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी रालोसपा

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा अब बिहार के बाहर झारखंड और हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। रालोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर झा आजाद और महासचिव फजल इमाम मल्लिक ने इसकी घोषणा गुरुवार को की। इससे पहले सीएम नीतीश की पार्टी जेडीयू ने भी बिहार के बाहर कई राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

दोनों नेताओं ने कहा कि इस साल के अंत में होने वाले झारखंड और हरियाणा में पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। 

रालोसपा नेताओं ने कहा कि हम महागठबंधन के साथ मिल कर चुनाव लड़ना चाहेंगे लेकिन अगर सम्मानजनक समझौता नहीं हुआ तो फिर हम अकेले अपने बूते पर चुनाव लड़ेंगे।

रालोसपा ने झारखंड में राजू महतो को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि हरियाणा में संजीव नंदा को पार्टी की कमान दी गई है। रालोसपा नेता ने कहा कि झारखंड और हरियाणा में सीटों का चयन भी कर लिया है। 

Suggested News