बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इधर बिहार में उपचुनाव को लेकर महागठबंधन में महाभारत, उधर कुशवाहा की तबियत हुई नासाज

इधर बिहार में उपचुनाव को लेकर महागठबंधन में महाभारत, उधर कुशवाहा की तबियत हुई नासाज

PATNA:  बिहार में उपचुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर महाभारत शुरू है। नाथ नगर सीट को लेकर जहां जीतनराम मांझी और राजद आमने-सामने हैं वहीं कांग्रेस और विकासशील इंसान पार्टी ने भी राजद पर आंखें तेरेरी है।

 इधर महागठबंधन के एक अन्य सहयोगी आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा महाभारत की लड़ाई से अपने आपको अलग रखे हुए हैं। जानकारी के अनुसार उपेंद्र कुशवाहा की तबीयत खराब हो गई है। झारखंड दौरे के बाद से ही उनकी तबीयत खराब है।  बताया जाता है कि वे बुखार से पीड़ित हैं और अपने आवास पर पिछले 2 दिनों से आराम कर रहे हैं।

 आरएलएसपी महागठबंधन की इस लड़ाई पर पूरी तरह से नजर रखे हुए है। हालांकि पार्टी को अभी भी आशा है कि महागठबंधन के भीतर जारी जंग पर बहुत जल्द विराम लगेगा। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद ने कहा है कि महागठबंधन में जो कुछ हो रहा है वह ठीक नहीं है।पार्टी आशा करती है कि गठबंधन के सभी नेता आपस में मिल बैठकर कोई ना कोई रास्ता निकालेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन के भीतर बड़ी भूमिका निभाई थी और सभी दलों के बीच गठबंधन में उन्होंने बड़ी पहल की थी।

Suggested News