बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार वाहन ने बुलेट सवार को रौंदा, 2 की मौके पर मौत

बेगूसराय में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार वाहन ने बुलेट सवार को रौंदा, 2 की मौके पर मौत

Begusarai : जिले में आज रफ्तार के कहर ने दो युवकों की जान ले ली। तेज रफ्तार वाहन ने बुलेट में टक्कर मार दी। इस घटना में बुलेट सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। 

घटना जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के समीप की है। बताया जा रहा है कि लोहिया नगर थाना क्षेत्र के आनंदपुर निवासी सिंघेश्वर साह के पुत्र संन्नी साह और   जगदीश साह के पुत्र जीतू बुलेट से बेगूसराय से अपने घर आनंदपुर लौट रहे थे। 

इसी दौरान ओवरब्रिज के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों गिर पड़े और वाहन इन्हे रौंदते हुए निकल गया। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे सड़क को जामकर कर दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने और जाम को खत्म कराने की कोशिश में जुटी है।   

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News