बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

breaking news : सड़क हादसे में गई दो युवकों की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

breaking news : सड़क हादसे में गई दो युवकों की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

आरा। भोजपुर जिले के पीरो-बिहियां मुख्य मार्ग  पर मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, वहीं एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद आक्रोशित  ग्रामीणों ने  पीरो-बिहियां मुख्य मार्ग रामदास टोला के समीप शव रखकर किया सड़क जाम कर दिया। जिसके कारण रास्ता पर यातायात बाधित हो गई है। 

मामले में मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक बीते शुक्रवार शाम मां सरस्वती की प्रतिमा को विसर्जन के लिए गए हुए थे, जहां से वह वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। 

सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद सुबह से ही ग्रामीणों ने पीरो-बिहियां मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया। ग्रामीण मृतकों के परिजन के लिए मुआवजे की मांग कर थे। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ ने उन्हे समझाकर रास्ते से हटाया।



Suggested News