बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

50 साल का हुआ रोहतास जिला, स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम, बॉलीवुड कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

50 साल का हुआ रोहतास जिला, स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम, बॉलीवुड कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

SASARAM : खबर सासाराम से है। रोहतास जिला के 50 वें स्थापना दिवस समारोह को लेकर सासाराम में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। सासाराम के लिए स्टेडियम फजलगंज में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान भाजपा के विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह, निवेदिता सिंह, जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, जिला जज अरुण श्रीवास्तव, विकास आयुक्त शेखर आनंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए। 

स्थानीय लोक कलाकारों के अलावे बॉलीवुड गायिका सुभोश्री बनर्जी, साहिल राज, आलोक चौबे आदि ने अपनी गायकी से सबका मन मोह लिया। जबकि प्रसिद्ध 'अबलुम डांस ग्रुप' के कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान कलाकार के साथ श्रोता और दर्शक झूमते नजर आएं। 

बता दें कि रोहतास जिला अपने स्थापना का 50वा सालगिरह मना रहा है। जिला प्रशासन इसे स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में मना रही हैं। इसको लेकर 3 दिनों से तरह-तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसी के तहत मुख्य समारोह आज न्यू स्टेडियम फजलगंज में आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। कलाकारों ने स्थानीय गीतों के अलावे हिंदी फिल्मों के बेहतरीन गाने प्रस्तुत किए, साथ ही फोक सांग और ग्रुप डांस ने भी सबका मन मोह लिया।


Suggested News