रोहतास पुलिस ने काला हिरण के शिकार मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, सिंग और प्रतिबंधित मांस किया बरामद

SASARAM : रोहतास पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने काला हिरण के शिकार करने के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही काला हिरण के सिंग और मांस को भी वन विभाग की टीम और चेनारी थाना की पुलिस ने किया बरामद किया है।
वहीँ तस्करों का स्कॉर्पियो भी थाना परिसर से बरामद किया गया है। बता दें की चेनारी थाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम की ओर से यह कार्रवाई की गयी है। इस मामले में चेनारी के थानाध्यक्ष की लापरवाही की भी जांच चल रही है। वहीँ फरार चार अन्य तस्करों की तलाश की रही है।
बता दें कि काले हिरण को भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में विलुप्त प्राय जीव में शामिल किया गया है। यह एक दुर्लभ प्रजाति का हिरण है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह जीनस एंटीलोप वर्ग का प्राणी है, जो अपने वर्ग का अंतिम जीवित प्राणी माना जाता है। भारत सरकार इसके संरक्षण के लिए लगातार अभियान चला रही है। एक सर्वे के अनुसार 1970 में भारत में काले हिरण की संख्या मात्र 25 हज़ार रह गई थी। लेकिन बाद के दिनों में लगातार हुए संरक्षण के बाद फिलहाल इसकी संख्या 50 हज़ार के आसपास है।
सासाराम से रंजन की रिपोर्ट