रोहतास एसपी ने दो सिपाहियों को नौकरी से किया बर्खास्त, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, पढ़िए पूरी खबर

SASARAM : रोहतास एसपी ने जिले में बड़ी कार्रवाई की है। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी - दो सिपाही को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक बिना छुट्टी लिए एक साल से अधिक समय तक गायब रहने पर सिपाही सुनील कुमार बर्खास्त किए गए हैं।


वहीँ बताया जा रहा है की बिक्रमगंज में एक छात्रा से छेड़खानी के मामले में सिपाही मनोज कुमार यादव को एसपी ने बर्खास्त कर दिया है। 

Nsmch
NIHER

जबकि ASI नरेश कुमार चौधरी को बालू वाले ट्रकों से अवैध वसूली के मामले में एसपी ने बर्खास्तगी की अनुशंसा किया है। एसपी विनीत कुमार ने खुद इसकी जानकारी दी है।