बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुखद! 28 दिन के दुधमुंहे बच्चा संग कुएं में गिरी महिला, मौत, पति ने पत्नी को बताया विक्षिप्त

दुखद! 28 दिन के दुधमुंहे बच्चा संग कुएं में गिरी महिला, मौत, पति ने पत्नी को बताया विक्षिप्त

NAWADA : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव के बधार स्थित एक कुएं शनिवार की शाम एक महिला व उसके दुधमुंहे बच्चे का शव बरामद किया गया। महिला की पहचान तेतरिया गांव निवासी आमोद कुमार की पत्नी रेणु देवी व उसके 28 दिन के पुत्र अविनाश के रूप में की गई है। दरियापुर गांव में महिला का मायके है। 

वहीं मृतका के पति ने बताया कि पत्नी मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। प्रसव के बाद वह अपने मायके चली आई थी, ताकि बच्चे का लालन पालन हो सके। शुक्रवार की अहले तकरीबन चार बजे वह बच्चा को लेकर घर से निकल गई। तबसे उसकी खोजबीन की जा रही थी। 

इसी दौरान शनिवार को दोपहर बाद पता चला कि कुएं में महिला व बच्चे का शव है। कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद मृतकों की पहचान हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से स्वजन मर्माहत दिखे।

Suggested News