बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

SHEKHPURA : शेखपुरा जिले के शेखुपुर प्रखंड के डोवाडीह गांव के पास बरबीघा वारसलीगंज मुख्य मार्ग पर  सवारी गाड़ी ने महिला को टक्कर मार दिया. जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. महिला को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

जहाँ इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. इस घटना से आक्रोशित सड़क जाम जाम कर दिया. इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे शेखूपुर सदर प्रखंड के बीडीओ अमरेंद्र कुमार और अंचलाधिकारी अलका कुमारी के साथ ओनामा पंचायत के मुखिया अभिमन्यु सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को हटवाया. 

वहीँ मुखिया ने 3000 नगद सहायता देकर मृतक महिला के परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया. वहीँ आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा देने की मांग की. 

लोगों के सड़क जाम करने से दोनों ओर से वाहनों की लम्बी कतार लग गयी. 

शेखपुरा से दीपक कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News