बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सदाकत आश्रम में कांग्रेसियों का हंगामा, अखिलेश सिंह पर टिकट बेचने का आरोप

सदाकत आश्रम में कांग्रेसियों का हंगामा, अखिलेश सिंह पर टिकट बेचने का आरोप

PATNA : अपनी पोलिटिकल सेटिंग के जरिये बेटे आकाश को रालोसपा का टिकट दिलाने के बाद कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह अपनी ही पार्टी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। पूर्वी चंपारण से अखिलेश सिंह के बेटे आकाश को उम्मीदवार बनाये जाने के बाद कांग्रेस के ऐसे नेता खासे नाराज हैं जिनका टिकट पार्टी ने काट दिया। 

नाराज कांग्रेसियों ने प्रदेश कार्यालय सदाक़त आश्रम में हंगामा किया है। हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व सांसद निखिल कुमार के समर्थक बताए जा रहे हैं। निखिल कुमार अपनी पुरानी सीट औरंगाबाद से टिकट के दावेदार थे लेकिन सीट शेयरिंग में औरंगाबाद रालोसपा के खाते में चली गई थी।

निखिल कुमार के समर्थकों का आरोप है कि प्रदेश चुनाव अभियान समिति की जिम्मेदारी संभाल रहे अखिलेश सिंह ने जान बूझकर उन सीटों को सहयोगी दलों के पाले में डलवा दीं जिनपर कांग्रेस मजबूत रही है। हंगामा कर रहे कांग्रेसियों का कहना है कि अखिलेश सिंह ने आने बेटे को टिकट दिलाने के लिए पार्टी का बेड़ागर्क कर दिया। उधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध ली है। मदन मोहन झा ने अखिलेश सिंह के बेटे आकाश को उम्मीदवार बनाया जाना रालोसपा से जुड़ा मसला बताया है। बता दें कि अपनी ही पारी से नाराज चल रहे कांग्रेस नेता और उनके समर्थकों ने शक्ति सिंह गोहिल और अखिलेश सिंह पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है. 

Suggested News