बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

साक्षी बनी इंटर आर्ट्स की स्टेट टॉपर, 15 किमी दूर साइकिल चला जाती थी कॉलेज

साक्षी बनी इंटर आर्ट्स की स्टेट टॉपर, 15 किमी दूर साइकिल चला जाती थी कॉलेज

DESK: इंटर आर्ट्स की परीक्षा में पश्चिम चंपारण के योगापट्टी की साक्षी कुमारी स्टेट टॉपर बनी है। साक्षी  को इंटर परीक्षा में 474 नंबर मिले हैं। साक्षी मूल रूप से योगापट्टी प्रखंड के हथिया मच्छरगांवा  गांव की  रहने वाली है। उसके पिता चंद्रभूषण प्रसाद किराना व्यवसायी हैं, जबकि माता सीमा देवी गृहिणी हैं।

जानकारी के अनुसार साक्षी ने मैट्रिक तक आदर्श उच्च विद्यालय मच्छरगांवां से शिक्षा ली थी। महंत राम रूप गोस्वामी कॉलेज की इंटर आर्टस की छात्रा है। 

साक्षी प्रतिदिन अपने गांव से 15 किलोमीटर साइकिल चलाकर बेतिया महंत राम रूप गोस्वामी कॉलेज में पढ़ने के लिए आती थी।साक्षी मैट्रिक की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई थी 414 अंक लाकर प्रखंड टॉपर बनी थी। इस सफलता का श्रेय साक्षी अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दे रही है।  

Suggested News