बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिर्फ 25 लाख में बनी थी सलमान की सुपरहिट सनम बेवफा, इस तरह चुनी गई थी फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस

सिर्फ 25 लाख में बनी थी सलमान की सुपरहिट सनम बेवफा, इस तरह चुनी गई थी फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस

DESK : सलमान खान आज के समय में बड़े स्टार गिने जाते हैं। उनकी एक फिल्म पर अरबों रुपए खर्च किए जाते हैं। लेकिन उनकी एक फिल्म ऐसी थी, जिसकी पूरी लागत सिर्फ 25 लाख रूपए थी। फिल्म सुपर हिट रही और इसे सलमान के करियर की सबसे सफल फिल्मों में शामिल किया गया। यह फिल्म थी 1991 में प्रदर्शित सनम बेवफा। अब इस फिल्म ने 31 साल पूरे कर लिए हैं। यहां हम बताते हैं फिल्म की कुछ रोचक जानकारी, जिससे ज्यादातर लोग अंजान थे।

सलमान खान स्टारर सनम बेवफा की रिलीज को आज 31 साल हो गए हैं। जबरदस्त म्यूजिकल हिट रही इस फिल्म में सलमान ने पहली बार स्क्रीन पर अपना असली नाम शेयर किया था। उस वक्त इसे बनाने में करीब 25 लाख रुपए खर्च हुए थे।

फिल्म के सारे गाने हुए सुपरहिट

सनम बेवफा को म्यूजिकल हिट फिल्म माना जाता है। फिल्म का म्यूजिक महेश किशोर ने तैयार किया था। फिल्म के सारे गाने सुपरहिट रहे।  ओ हरे दुपट्टेवाली, मुझे अल्ला की कसम, चूड़ी मजा न देगी और टाइटल सांग   आज भी उतने ही पसंद किए जाते हैं। 

सलमान खान स्टारर सनम बेवफा की रिलीज को आज 31 साल हो गए हैं। जबरदस्त म्यूजिकल हिट रही इस फिल्म में सलमान ने पहली बार स्क्रीन पर अपना असली नाम शेयर किया था। फिल्म का म्यूजिक महेश किशोर ने तैयार किया था। उस वक्त इसे बनाने में करीब 25 लाख रुपए खर्च हुए थे। आइए जानते हैं फिल्म की कास्टिंग, शूटिंग से जुड़ी कुछ दिलस्प बातें।

1991 में रिलीज हुई थी फिल्म

सनम बेवफा 11 जनवरी 1991 को रिलीज हुई थी। सिर्फ 25 लाख में बनी यह फिल्म उस साल की सबसे कामयाब फिल्मों में शामिल रही। उस समय फिल्म ने करीब 12 करोड़ की कमाई की थी। सलमान के करियर के लिए यह बड़ी कामयाबी थी। बाद में इस फिल्म 1995 में बांग्ला भाषा में इस फिल्म का रिमेक बनाया गया। 

ऐसे चुनी गई थी फिल्म की एक्ट्रेस

सनम बेवफा में लीड ऐक्ट्रेस की भूमिका निवोदिता शर्मा ने निभाया था। हालांकि फिल्म में उनका नाम बदलकर चांदनी रख दिया गया। चांदनी के फिल्म से जुड़ी कहानी भी दिलचस्प है। सावन कुमार ने ऐक्ट्रेस के चयन के लिए पेपर में ऐड दिया था। जिसमें लिखा गया था कि यदि आप सलमान खान की हिरोइन बनना चाहते हैं अपनी फोटो और जरुरी डाटा सावन कुमार टाक के ऑफिस में भेंजे। चांदनी ने अपनी फोटो भेजी और उसके दो दिन बाद फिल्म के लीड ऐक्ट्रेस के लिए उन्हें चुन लिया गया।

हालांकि फिल्म में अपने लुक से चांदनी नाराज थी। उनकी शिकायत थी फिल्म में उनके आउटफिट्स सही नहीं थे। चांदनी का मानना था कि फिल्म में सलमान के किरदार पर ज्यादा ध्यान दिया गया।

नहीं मिली बड़ी कामयाबी

सनम बेवफा के सुपरहिट होने के बाद जहां सलमान खान बड़े स्टार बन गए, वहीं फिल्म की ऐक्ट्रेस चांदनी को वैसी कामयाबी नहीं मिली। सनम बेवफा के बाद चांदनी ने 1942 ए लव स्टोरी, मिस्टर आजाद, जय किशन सहित 11 फिल्मों में काम किया। लेकिन यह फिल्में ज्यादा नहीं चली। फिल्मों में नाकामयाबी के बाद 1994 में चांदनी ने यूएस बेस्ड सतीश शर्मा से शादी कर ली और फ्लोरिडा चली गई। आज वह वहां डासिंग स्कूल चलाती हैं। उनकी दो बेटियां करिश्मा और करीना हैं।

सलमान की यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि यह उन फिल्मों में शामिल है, जिसमें सलमान के किरदार का नाम भी सलमान था। इस फिल्म की कामयाबी के बाद सावन कुमार से सलमान ने अपनी दोस्ती निभाई। सावन कुमार की फिल्म सावन में उन्होंने कैमियो रोल किया। बताया जाता है कि सलमान ने उसके लिए पैसा भी नहीं लिया था।



Suggested News