बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची में संबित पात्रा ने पूछा- पाकिस्तान की तरह कांग्रेस क्यों कर रही है नागरिकता बिल का विरोध, क्या दोनों की जुबान एक है?

रांची में संबित पात्रा ने पूछा- पाकिस्तान की तरह कांग्रेस क्यों कर रही है नागरिकता बिल का विरोध, क्या दोनों की जुबान एक है?

RANCHI: रांची के भाजपा मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने नागरिकता संशोधन बिल के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष धर्मनिर्पेक्षता के नाम पर हिन्दू मुस्लिम में दूरियां बढ़ाने का काम कर रहा है। पाकिस्तान के द्वारा सीएबी बिल का विरोध करना तो समझ में आता है लेकिन कांग्रेस क्यों विरोध कर रही है? क्या पाकिस्तान और कांग्रेस की जुबान एक है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अनुछेद 370 का विरोध किया कांग्रेस ने भी किया। सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान कहता है कि कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुआ कांग्रेस भी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगती है ।

 झारखंड चुनाव में प्रचार के दौरान राहुल गांधी के द्वारा मुख्यमंत्री रघुवर दास पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर संबित पात्रा ने राहुल गांधी से बिना शर्त माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि जिस पार्टी के शीर्ष नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं या कोई बेल पर हैं ऐसी पार्टी के नेताओ के द्वारा बिना पुख्ता सबूत के किसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाना बेबुनियाद है। वहीं राहुल गांधी के द्वारा रैप केपिटल ऑफ दी वर्ल्ड कहे जाने पर संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी विश्व में भारत की छबि खराब करने की कोशिश की है।

संबित पात्रा ने कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा को मिली बहुमत पर कहा कि इसका फायदा झारखंड में हो रहे चुनाव में भाजपा को मिलेगी और भाजपा आसानी से झारखंड में 65 प्लस के आंकड़े को पार करेगी।


Suggested News