बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नरेंद्र मोदी से मिले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, कहा- बिहार के सर्वांगीण विकास को लेकर संकल्पित हैं पीएम

 नरेंद्र मोदी से मिले सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, कहा- बिहार के सर्वांगीण विकास को लेकर संकल्पित हैं पीएम

DELHI: बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दिल्ली दौरे पर हैं। जहां उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर दी है। वहीं दिल्ली में दोनों डिप्टी सीएम भाजपा के आलाकमान से मुलाकात कर रहे हैं। डिप्टी सीएम बनने के बाद दोनों का पहला दिल्ली दौरा है। 

प्रधानमंत्री से मुलाकात की जानकारी देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। सम्राट चौधरी ने आगे लिखा कि, राष्ट्र की उन्नति को समर्पित आपकी विचारधारा एवं अखंड भारत के संकल्प ने मां भारती का जो गौरव बढ़ाया है, वह सदैव अक्षुण्ण रहे। 

नरेन्द्र मोदी जी को बिहार की जनता बहुत प्यार करती है और प्रधानमंत्री जी भी बिहार की जनता को उतना ही स्नेह करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी बिहार के सर्वांगीण विकास को लेकर कृत संकल्पित हैं। वहीं पीएम से मुलाकात के बाद दिल्ली बीजेपी प्रदेश कार्यालय में दोनों डिप्टी सीएम के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी, पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष नीरज तिवारी, केंद्रीय राज्यमंत्री मिनाक्षी लेखी सहित कई सांसद मौजूद हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल और भाजपा एमएलसी संजय मयूख भी मौजूद हैं। 


Suggested News