बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सम्राट का सियासी मुरेठा सियासी अंदाज में सरयू की धारा में सदा के लिए हो गया शांत ! बदली हुई सियासी परिस्थिति ने नीतीश को हटाने वाली पगड़ी में फंसा दिया था पेंच...जानिए पूरी सियासी कहानी

सम्राट का सियासी मुरेठा सियासी अंदाज में सरयू की धारा में सदा के लिए हो गया शांत ! बदली हुई सियासी परिस्थिति ने नीतीश को हटाने वाली पगड़ी में फंसा दिया था पेंच...जानिए पूरी सियासी कहानी

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को अपनी पगड़ी उतार दी है। सम्राट चौधरी सरयू नदी में स्नान करने के बाद अपनी पगड़ी उतारी। वहीं उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्विट कर कहा कि, "प्रातः अयोध्याधाम में पवित्र सरयू नदी में डुबकी लगाई और हमारे इष्ट, प्रभु श्रीराम को स्तुति कर मुरेठा खोला"। जय अयोध्या धाम की,जय-जय श्रीराम की। सम्राट चौधरी ने इसके साथ एक दोहे का भी जिक्र किया।  





सरयू नदीं में डुबकी लगा खोला मुरेठा

सम्राट ने लिखा कि, "बंदउँ अवध पुरी अति पावनि। सरजू सरि कलि कलुष नसावनि॥ प्रनवउँ पुर नर नारि बहोरी। ममता जिन्ह पर प्रभुहि न थोरी॥" इस दौहे का अर्थ होता है कि, "मैं अति पवित्र श्री अयोध्यापुरी और कलियुग के पापों का नाश करने वाली श्री सरयू नदी की वन्दना करता हूँ। फिर अवधपुरी के उन नर-नारियों को प्रणाम करता हूँ, जिन पर प्रभु श्री रामचन्द्रजी की ममता थोड़ी नहीं है (अर्थात्‌ बहुत है)॥" 





दो साल पहले लिया था प्रण

बता दें कि, सम्राट चौधरी ने लगभग दो साल पहले बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद सिर पर मुरेठा बांधना शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जब तक बिहार में वह नीतीश कुमार को सत्ता से उतार नहीं देंगे। तब तक वह अपनी पगड़ी नहीं उतारेंगे। इसके बाद से वह जब भी सार्वजनिक रूप से नजर आए, सिर पर पगड़ी बांधे हुए दिखे। वहीं अचानक 28 जनवरी को सम्राट चौधरी ने रामलला के चरणों में मुरेठा उतारने का ऐलान कर दिया था। 





विपक्ष का तंज

दरअसल, सीएम नीतीश 28 जनवरी को अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपते हुए महागठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद एनडीए के साथ उन्होंने एक बार फिर सरकार बनाई और बिहार के सीएम के रुप में 9वीं बार शपथ लिया। सीएम नीतीश के साथ बिहार के दो डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी बने। सम्राट चौधरी ने तब अपनी पगड़ी उतारने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद आज उन्होंने अयोध्या में अपना मुरेठा खोल दिया है।





सम्राट का प्रण पूरा होने का  दावा

सम्राट के मुरेठा खोलने को लेकर विपक्ष में खूब हंगामा किया। विपक्ष ने कहा कि सम्राट चौधरी ढोंग कर रहे हैं अपना प्रण पूरा किए बिना ही वो मुरेठा को खोल रहे हैं हालांकि विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए सम्राट ने कहा कि, हमारा जो प्रण था कि नीतीश कुमार अपनी कुर्सी से हटेंगे, तो 28 जनवरी को ही हटकर हमारे साथ आकर मुख्यमंत्री बने हमने इसका स्वागत किया है। सम्राट ने कहा कि, उनका प्रण 28 जनवरी को ही पूरा हो गया। वहीं अब सम्राट ने अपना मुरेठा उतार दिया है। और एक बाऱ फिर 2025 में सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ने को भी तैयार हैं। 


Suggested News