बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में चैथे दिन भी चला सैनिटाइजेशन अभियान, मेयर व डिप्टी मेयर को लोगों ने फूल माला से किया स्वागत

गया में चैथे दिन भी चला सैनिटाइजेशन अभियान, मेयर व डिप्टी मेयर को लोगों ने फूल माला से किया स्वागत

गया. नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मियों द्वारा लगातार चौथे दिन सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान मेयर गणेश पासवान, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव सहित निगम के तमाम अधिकारी व कर्मचारियों ने अपने हाथों से शहर की सड़कों, दुकानों व मकानों को सैनिटाइज किया। यह अभियान नगर निगम के वार्ड संख्या 4, 5 और 6 में चलाया गया। इस दौरान बागेश्वरी मोहल्ले में मेयर, डिप्टी मेयर व सफाई कर्मियों को लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर मेयर गणेश पासवान ने कहा कि नगर निगम का सैनिटाइजेशन अभियान लगातार चल रहा है। आज वार्ड संख्या 4, 5 और 6 में अभियान चलाया गया है। इस दौरान मोहल्लों वासियों ने इस कार्य से जुड़े लोगों को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह से स्वागत करने से इस कार्य में जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ता है और दुगने उत्साह के साथ कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि विगत एक-दो दिन से संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। यह बहुत अच्छी बात है। लोगों को हर हाल में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। कोरोना हर हाल में दूर हो, इसको लेकर यह अभियान लगातार जारी है।

वहीं डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि विगत कई दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव हो रहा है। हम लोगों ने यह ठाना है कि कोरोना को पूरी तरह खत्म कर देना है। यही वजह है कि व्यापक पैमाने पर नगर निगम के विभिन्न वार्डो में यह अभियान चल रहा है। हम लोग मास्क वितरण के साथ-साथ लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड में हमलोग नगर निगम स्टोर से वाहनों के काफिले के साथ निकलते हैं और अभियान को अमलीजामा पहनाते हैं। आज कई सफाई कर्मियों के द्वारा हड़ताल की स्थिति उत्पन्न कर दी गई थी।

कल एक सफाई कर्मी की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। मुआवजे व अन्य मांगों को लेकर लोगों ने हड़ताल करने का निर्णय लिया, लेकिन हमलोगों ने शांति के साथ सफाई कर्मियों से वार्ता की। अंतिम संस्कार के लिए रुपए दिए, साथ ही अन्य मुआवजा देने का भी आश्वासन दिया गया है। गत दिनों से नगर आयुक्त के स्थानांतरण हो जाने के कारण कई कार्य रुके हुए हैं। जैसे ही नए नगर आयुक्त पूरी तरह से कार्यभार संभाल लेंगे, सफाई कर्मियों की लंबित मांगों को भी पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

Suggested News