बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डॉ. संजय जायसवाल के बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके संसदीय क्षेत्र के भाजपा-जेडीयू नेताओं ने दी बधाई

डॉ. संजय जायसवाल के बीजेपी अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके संसदीय क्षेत्र के भाजपा-जेडीयू नेताओं ने दी बधाई

PATNA:  बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष डॉo संजय जायसवाल को बनाए जाने पर भाजपा मुख्यालय में खुशी की लहर है।वहीं दूसरी तरफसंजय जायसवाल के गृह जिले और उनके संसदीय क्षेत्र के नेताओं में भी काफी हर्ष है।संजय जायसवाल के संसदीय क्षेत्र पश्चिमी चंपारण के जेडीयू-बीजेपी नेताओं ने खुशी का इजहार किया है।यह खबर सुनते हीं बड़ी संख्या में चंपारण इलाके के कार्यकर्ता बीजेपी के प्रदेश दफ्तर भी पहुंच गए थे।

बता दें कि उनके संसदीय क्षेत्र का तीन विधानसभा क्षेत्र मोतिहारी जिले में आता है।पूर्वीचंपारण के रक्सौल,सुगौळी और नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू -बीजेपी कार्यकर्ताओं ने संजय जायसवाल को बधाई दी है।बधाई देने वालों में पूर्व विधायक पवन जायसवाल,जिलापरिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल, जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह,बीजेपी नेता राजा ठाकुर समेत बड़ी संख्या में जेडीयू-बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

बता दें कि 53 वर्षीय डॉ. जायसवाल लगातार तीसरी बार पश्चिम चम्पारण (बेतिया) से सांसद निर्वाचित हुए हैं।डॉ. जायसवाल इस समय भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। एक कुशल चिकित्सक के रूप में भी इनकी पहचान है और इसके माध्यम से भी उन्होंने समाज की सेवा की है। डॉ. जायसवाल का जन्म 29 नवंबर 1965 को हुआ और वे वर्ष 2009 से क्षेत्र का बतौर सांसद प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनके पिता डॉ. मदन जायसवाल भी यहां से तीन बार सांसद थे।

Suggested News