बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा के विप प्रत्याशियों के नाम जारी होने पर बोले संजय जायसवाल- पार्टी ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को दिया मौका

भाजपा के विप प्रत्याशियों के नाम जारी होने पर बोले संजय जायसवाल- पार्टी ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को दिया मौका

पटना. बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। भाजपा ने अनिल शर्मा और हरि सहनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने दोनों प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने जमीनीस्तर के कार्यकर्ताओं को विधान परिषद भेजने का निर्णय लिया है। साथ ही इसके लिए उन्होंने इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार जताया।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि अनिल शर्मा और हरि सहनी भाजपा के पुराने कार्यकर्ता है और जमीनी स्तर पर भाजपा को मजबूत करने के लिए काम करते रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इनके विधान परिषद पहुंचने से सदन में भी भाजपा और मजबूत होगी। उन्होंने दोनो नेताओं को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आप पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम करते रहेंगे।

Suggested News