बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरैया प्रखंड के ग्रामीणों के बीच पहुंचे संजय कुमार सिंह, चिराग की बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की दी जानकारी

सरैया प्रखंड के ग्रामीणों के बीच पहुंचे संजय कुमार सिंह, चिराग की बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की दी जानकारी

HAJIPUR : शुक्रवार को वैशाली लोकसभा के अंतर्गत सरैया प्रखंड के पंचायत बहिलवारा गोविन्द  में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास)  के प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख एवम जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने सभा में भाग लिया। जिसमें उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया।

 इस दौरान उन्होंने सरैया प्रखंड के सभी लोगों से लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) से उनके विचार धारा से जुड़ने को कहा और संगठन को मजबूत करने को कहा। इनके द्वारा प्रखंड, पंचायत अध्यक्ष एवम गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस पूरे कार्यक्रम में वैशाली प्रखंड प्रभारी डा रजनीश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र शाह, वैशाली  प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान और पंचायत अध्यक्ष मिठू  पासवान भी मौजूद थे। साथ ही प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र साह ने पंचायत अध्यक्ष मिठू पासवान को बूथ कमेटी बना कर देने को कहा!  इस अवसर पर जितेंद्र  पासवान, पवन पासवान नंदन कुमार और लोग भी इस सभा मै मौजूद थे

Suggested News