पूर्व एमएलसी संजय कुमार ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, जमुई में बरनार नदी पर की नया पुल बनाने की मांग

PATNA : जमुई जिले के चकाई विधान सभा क्षेत्र प्रखंड सोनो बाजार बरनार नदी पुल का पिलर धंस जाने के बाद पूर्व एमएलसी संजय कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा है की दो दिन पूर्व भारी बारिश एवं अवैध बालू उत्खनन के कारण पुल क्षतिग्रस्त होने से प्रखंड सोनो के नौ पंचायत एवं प्रखंड खैरा के चार पंचायत का लगभग एक लाख आबादी प्रभावित हुआ हैं।
इन दोनो प्रखंड के आमजनों को सोनो पुल क्षतिग्रस्त से काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लोग स्वरोजगार से वंचित हो रहे। उन्होंने तत्काल सोनो चुरहैत पुल पर डायवर्जन बनाने और चुरहैत पुल पर नया पुल निर्माण कराने की मांग की है। हालाँकि संभावना जताई जा रही है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 27 सितम्बर को क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण कर सकते है।
बता दें की जमुई जिले में दो दिन की बारिश में बरनार नदी के पुल के 10 पाए धंस गए। जिससे इस इलाके में आवागमन प्रभावित हुआ है। बताया जा रहा है की इस पुल का निर्माण 2003 में शुरू किया गया था। जिसका निर्माण कार्य 2006-7 में पूरा हुआ था।
हालाँकि 2009-10 में सम्पर्क पथ बन जाने के बाद इस पर आवागमन शुरू हो सका था। जबकि बरनार जलाशय योजना की शुरुआत 1974 में की गयी थी। इस पुल के धंस जाने के बाद नौ पंचायतो के एक लाख की आबादी प्रभावित हुई है।