बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संजय सिंह बने लोजपा जमुई विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी

संजय सिंह बने लोजपा जमुई विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी

PATNA :  लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री पशुपति कुमार पारस ने वैशाली के संजय सिंह को जमुई विधानसभा का प्रभारी मनोनित किया है। गौरतलब है कि संजय सिंह पार्टी के स्थापना के समय से हीजुड़े रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संजय सिंह पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। युवाओँ में इनकी काफी पकड़ है। पारस ने कहा कि इनकी कार्यकुशलता को देखते हुए इन्हें जमुई विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। इनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

SANJAY-SINGH-BECOMES-LJP-JAMUI-IN-CHARGE-OF-ASSEMBLY-CONSTITUENCY2.jpg

 लोजपा कार्यकर्ताओं ने इसके लिए लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, सांसद चिराग पासवान, रामचन्द्र पासवान और प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के प्रति आभार प्रकट किया है। प्रदेश प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि संजय सिंह के मनोनयन से जमुई के साथ ही पूरे बिहार में पार्टी की मजबूती मिलेगी।

Suggested News