बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पनोरमा ग्रुप के CMD संजीव मिश्रा बिहार गौरव सम्मान-2021 से सम्मानित, तारकिशोर प्रसाद व मंगल पांडेय ने किया सम्मानित

पनोरमा ग्रुप के CMD संजीव मिश्रा बिहार गौरव सम्मान-2021 से सम्मानित, तारकिशोर प्रसाद व मंगल पांडेय ने किया सम्मानित

Patna: बिहार की बड़ी रियल एस्टेट कंपनी पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा को बिहार गौरव सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है। पटना के होटल मौर्या में आयोजित सम्मान समारोह में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने उन्हें सम्मानित किया। 

एक दैनिक अखबार के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में सूबे के कई बड़े चेहरे शामिल थे। बिहार के सभी 38 जिलों में से ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों का चयन किया गया था, जिन्होंने बिहार के विकास में महती भूमिका निभाई। सीमांचल इलाके की बड़ी कंपनी पनोरमा सिटी के सीएमडी संजीव मिश्रा का भी चयन किया और बिहार गौरव सम्मान-2021 से नवाजा गया।

बता दें , संजीव मिश्रा सीमांचल समेत पूरे बिहार के रियल इस्टेट के बड़े कारोबारी हैं। संजीव मिश्रा को सामाजिक उत्कृष्टता और जिम्मेदारी के उच्चतम मानक प्रर्दशित करने को लेकर बिहार गौरव सम्मान से नवाजा गया है। संजीव मिश्रा की कंपनी ने पिछले 5 सालों में हजारों लोगों को आशियाना का सपना साकार किया है। साथ ही सामाजिक क्षेत्रो में भी बढ़ चढ़कर काम किया है।

Suggested News