बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पर्यावरण बचाने के लिए संकल्प 95 ने की पहल, अब तक डेढ़ लाख लगा चुके पौधे, कहा आनेवाली पीढ़ी को देना है शुद्ध ऑक्सीजन

पर्यावरण बचाने के लिए संकल्प 95 ने की पहल, अब तक डेढ़ लाख लगा चुके पौधे, कहा आनेवाली पीढ़ी को देना है शुद्ध ऑक्सीजन

BETTIAH : पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत आज संकल्प 95 के सदस्यो ने पर्यावरण मे संतुलन बना रहे इसके लिये वृक्षारोपण किया। सदस्यों ने कहा की अभियान चलाकर अब तक डेढ़ लाख पौधे लगाए चुके है और आगे अभी और भी लगाते रहना है। गौरतलब है की संकल्प 95 के सदस्यो ने स्वास्थ्य के क्षेत्र मे भी जिला, अनुमंडल,  प्रखंड और पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य कैंप लगाकर गरीब तबके के लोगो का ईलाज के साथ दवा भी मुफ्त में दिया है।

अब संगठन के सदस्य पर्यावरण में संतुलन बनाये रखने के लिये जगह जगह पौधे लगाने का काम शुरु किया है। इस संबंध मे डाॅक्टर उपेन्द्रनाथ ने बताया की पर्यावरण में संतुलन बनाये रखने और हमे अपने अगली पीढी को शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके। इसके लिये पौधा लगाना बहुत ही जरुरी है।

साथ ही उन्होने यह भी कहा की आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री भी जनता से अपने मंचो से हमेशा कहते है की पर्यावरण मे संतुलन बनाये रखने के लिये पेड पौधा लगाना अति आवश्यक है। हमे अपने बच्चो के जन्मदिन पर , शादी के सालगिरह पर हो या अपने माता पिता के नाम से ही एक पौधा लगाना चाहिये। 

वही प्रदीप कुमार और सुबयक गुप्ता ने कहा की हरियाली है तो जीवन है। आज पर्यावरण पूरी तरह से असंतुलित हो गया है। इसके संतुलन के लिये हमे कम से कम अपने परिवार के हर सदस्य के नाम एक पौधा जरूर लगाना चाहिये।वही संकल्प 95 के पेड मैन कहे जाने वाले दुर्गादत्त पाठक ने कहा की अभी तक हम डेढ लाख पौधा लगा चुके है और आगे भी निरंतर लगाते रहेंगे। इसके लिए जागरुकता अभियान भी चलाएंगे। तभी हमारा पर्यावरण संतुलित रहेगा। विदित है की स्वास्थ्य के क्षेत्र मे अच्छा काम करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात मे काफी इनके कार्यो की सराहना की थी और बिहार के राज्यपाल इनके अध्यक्ष युद्धस्थ कुमार को सम्मानित भी कर चुके है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News