बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के सनोज राज ने किया कमाल, KBC सीजन-11 के बने पहले करोड़पति, अब 7 करोड़ के सवाल का देंगे जवाब

बिहार के सनोज राज ने किया कमाल, KBC सीजन-11 के बने पहले करोड़पति, अब 7 करोड़ के सवाल का देंगे जवाब

PATNA : केबीसी में एकबार फिर बिहार का परचम लहराया है। केबीसी सीजन-11 का पहलाकरोड़पति बिहार से मिला है। बिहार के जहानाबाद निवासी सनोज राज ने यह कमाल किया है। अब वे 7 करोड़ के सवाल का सामना करेंगे। 

सोनी की ओर से जारी किए गए एक प्रोमो में दिखाया गया है कि शो होस्ट कर रहे सुपर स्टार सनोज राज को बताते हैं कि आप एक करोड़ रुपये जीत चुके हैं। उसके बाद उनसे 7 करोड़ रुपये का सवाल पूछा जाता है और सनोज का रिएक्शन देखकर लगता है कि वो बिल्कुल घबराए हुए नहीं हैं। 

हालांकि प्रोमो में यह नहीं दिखाया गया है कि वो 7 करोड़ के सवाल का जवाब दे पाते हैं या नहीं। अब इसका बता तो गुरुवार और शुक्रवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में चलेगा। आप भी गुरुवार और शुक्रवार को उस मूवमेंट को देख सकते हैं।

जहानाबाद के मूल निवासी सनोज एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता रामजनम शर्मा साधारण किसान हैं और सनोज ने जहानाबाद के स्कूल से ही अपनी पढ़ाई की है। उसके बाद उन्होंने वर्धमान के एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई की है और उसके बाद दो वर्ष से सहायक कमांडेंट के पद पर नौकरी कर रहे हैं। सनोज का सपना आईएएस बनना हैं।  

बता दें कि इससे पहले ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पूर्वी चंपारण जिले के सुशील कुमार पांच करोड़ रुपये जीत चुके हैं।

जहानाबाद से अजीत की रिपोर्ट

Suggested News